जीपीएम जिले के बैरियरों में बिना पास के प्रवेश निषेध ,,
जिले में कोरोना के बढ़ते आंकड़े को मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान ,,

बिलासपुर // जीपीएम जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार वृद्धि हो रही है कोरोना संक्रमण ने आमजनों के साथ प्रशासन और पुलिस के जवानों को भी अपने चपेट में ले लिया है। ऐसे मुश्किल समय में आमजनों की सुरक्षा अब और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।, इन सभी के मद्देनजर जिले में अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों के आवागमन से पूर्णतया सुरक्षित रखने हेतु पूर्व में स्थापित अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला बैरियरों का सोमवार को पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के द्वारा खैरझिटी, करँगरा, तंवरडबरा (जलेश्वर), धरमपानी, कबीरचबूतरा का औचक निरीक्षण किया गया।
बेरियर में उपस्थित पुलिस, वनविभाग एवं अन्य कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही उन्हें सभी आने जाने वालों का पूरा डिटेल आदि,रजिस्टर में लेख कर ही बैरियरों से आगे जाने हेतु निर्देशित किया गया है । बैरियरों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं से रूबरू होकर बेरियर प्रभारियों को समस्याओं के निराकरण का निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी बेरियर प्रभारियों को निर्देश दिए कि बिना वैध पास के किसी को भी जिले में न आने दिया जावे न ही जाने दिया जावे ।
आमजनों से पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि “कोविड 19 की गाइड लाइन का सभी को कड़ाई से पालन करना है, वर्तमान दौर कोरोना के सामूहिक संक्रमण का दौर है, हम तभी अपने आप और परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे जब तक इसकी चैन को नही तोड़ेंगे। उसके लिए घरों से आवश्यक हो तभी निकलें, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंस का पालन हर हाल करें”।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
