बिलासपुर // कोविड-19 से संक्रमण की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को रैपिड टेस्ट किट प्रदान किये गये हैं, जिनसे तत्काल रिपोर्ट आ जाती है। सोमवार को कलेक्ट्रोरेट में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों का ब्लड सैम्पल लेकर रैपिड किट से जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
कोरोना संक्रमण की जांच शीघ्रता से हो सके इसके लिए जिले में 800 से अधिक रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध कराये गये हैं। सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि राजस्थान कोटा से बिलासपुर आने वाले सभी छात्र-छात्राओं के कोरोना संक्रमण की जांच भी कल रैपिड टेस्ट किट से की जायेगी। उन्होंने बताया कि रैपिड टेस्ट किट शीघ्र और उपलब्ध होंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि अभी तक कोरोना संक्रमण की जांच की बिलासपुर में व्यवस्था नहीं थी और संदिग्ध सैम्पल को जांच के लिए रायपुर भेजा जाता था। इस रैपिड टेस्ट किट के जरिये तुरंत रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
