बिलासपुर संभाग के व्यायाम शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी ,,
बिलासपुर // शिक्षा संभाग बिलासपुर अंतर्गत व्यायाम शिक्षक, व्यायाम शिक्षक (एल.बी) ई./टी. सवंर्ग का 1 मार्च 2020 की स्थिति में समस्त जिलों से प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर एवं सूची में नया नाम जोड़ने के पश्चात् वरिष्ठता सूची जारी की गई है।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यायाम शिक्षक ई.संवर्ग में 48, टी. संवर्ग में 70 एवं व्यायाम शिक्षक (एल.बी) ई. संवर्ग में 113, टी. संवर्ग में 31 इस प्रकार कुल 254 शिक्षकों की सूची जारी की गई है। यह सूची कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के वेब पोर्टल jdeducationbsp.webs.com पर देखी जा सकती है।
बिलासपुर संभाग के सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी ,,
शिक्षा संभाग बिलासपुर अंतर्गत सहायक शिक्षक (एल.बी) ई./टी. सवंर्ग डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड का 1 मार्च 2020 की स्थिति में 13 सहायक शिक्षक (एल.बी.) ई संवर्ग में एवं 42 सहायक शिक्षक टी. संवर्ग में इस प्रकार कुल 55 सहायक शिक्षक (एल.बी) की वरिष्ठता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर जिलों से दावा आपत्ति मंगाया गयी थी। जिसमें सहायक शिक्षक (एल.बी) ई./टी. संवर्ग के 02 नये आवेदनों पर दावा आपत्ति का निराकरण कर 01 नया नाम जोड़ा गया है।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार के संभाग के सभी जिलों से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर सूची में नया नाम जोड़ने के पश्चात् अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई है। यह सूची उनके कार्यालय के वेब पोर्टल jdeducationbsp.webs.com में देखी जा सकती है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
