मुंगेली : धारदार हथियार से युवक की हत्या
ऐसा बेरहमी से किया वार कि युवक का सिर धड़ से हो गया अलग ,,
आरोपी ने हत्या के बाद थाने में किया सरेंडर ,,
कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था मृतक ,,

मुंगेली // मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में आने वाले हरनाचा गांव में एक युवक ने कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूट कर आये एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने खुद को थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। मामला मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के हरनाचा का गांव का है। जहाँ मृतक कैलाश ठाकुर जो धारा 307 के एक मामले में जेल में बंद था और जमानत पर रिहा होकर कुछ दिनों पहले ही वह गांव लौटकर गांव के सामुदायिक भवन में रह रहा था। तभी बीती रात पुरानी रंजिश पर गांव के ही आरोपी खोरबहरा ठाकुर ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
आरोपी ने मृतक को इस कदर बेरहमी से मारा है। जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया है। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना की जांच में जुट गई है ..SDOP कादिर खान के मुताबिक मृतक के परिजनों ने मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी आंशका जाहिर की है। जिस पर डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है..।

हत्याकांड की जांच करने मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के हरनाचा गांव पहुंची पुलिस ,,
मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में आने वाले हरनाचा गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में जांच और तफ्तीश के लिए पुलिस की टीम मौके पर जा पहुंची है। यहां जेल से जमानत पर छूटे हुए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग करने वाले मामले में पुलिस मौका मुआयना के साथ घटना के साक्ष्य और लोगों की गवाहियां लेने में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/05/2026बिलासपुर की राजनीति के मजबूत स्तंभ अमर को मिली नई जिम्मेदारी,,भाजयुमो नेता रौशन ने दी बधाई… भाजपा कोर कमेटी में बढ़ा बिलासपुर का मान…
बिलासपुर31/05/2026बिलासपुर बुल्स टीम का भव्य आगाज,, सीसीपीएल 2026 के लिए टीम और जर्सी लॉन्च…
Uncategorized30/05/2026सराफा उद्योग के लिए ऐतिहासिक फैसला,, रायपुर में विकसित होगा 10 एकड़ में जेम्स एंड ज्वेलरी हब,, सालों पुरानी मांग को मंजूरी,, अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…
Uncategorized30/05/2026सुशासन तिहार बना सियासी रणभूमि,, नेताओं की तीखी तकरार चर्चा में,, विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला आमने-सामने,, कार्यक्रम स्थल बना अखाड़ा…
