बाईक की लालच ने बेटे को बना दिया पिता का हत्यारा ,,
पिता, दादी, छोटे भाई और बहन पर किया जानलेवा हमला ,,
सीतापुर थाना क्षेत्र के होहेरपारा सरगा का मामला ,,
अंबिकापुर // एक युवक ने तलवार से अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छोटे भाई के नाम पर मोटरसाइकिल खरीदने से क्षुब्ध बड़े भाई ने विवाद करते हुए दादी, छोटे भाई और बहन पर तलवार से हमला कर दिया। पिता ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह तलवार पेट में घुसा दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के होहेरपारा सरगा का है, जहां उमेंद्र कुमार विश्वकर्मा को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के भाई धुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि- उमेंद्र घर से अलग रहता था और हमेशा तलवार से मार देने की धमकी देता था। चार जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे वह अपने घर पर खाना खा रहा था, तभी उमेंद्र अपने घर से तलवार लेकर आया और दादी संपतिया विश्वकर्मा से गाड़ी की बात को लेकर विवाद करने लगा। धुरेंद्र बहन सुशीला के साथ मौके पर पहुंचा, तो बार-बार तलवार लहरा रहे भाई से बहन ने तलवार लूटने का प्रयास किया, जिसमें उसका दाहिना हाथ जख्मी हो गया। इसके बाद उमेंद्र ने छोटे भाई धुरेंद्र के सिर में तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। खूनी संघर्ष की स्थिति देख पिता सर्जुन विश्वकर्मा ने उमेंद्र को सामने से पकड़ा तो वह अपने पिता पर जानलेवा हमला कर तलवार को पीठ से आर-पार कर दिया, जिससे वे जमीन पर गिर गए।
आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह तलवार छीना, इसके बाद उमेंद्र वहां से भाग गया। सभी को 108 एंबुलेंस से सीतापुर अस्पताल लाया गया, यहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सर्जुन विश्वकर्मा को रिफर कर दिया गया था। मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान रविवार को दिन में लगभग साढ़े दस बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पूर्व में की गई रिपोर्ट पर आरोपित पुत्र के विरूद्घ धारा 25, 307 का अपराध दर्ज किया था, अब धारा 302 के तहत हत्या का भी मामला दर्ज करेगी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति27/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
बिलासपुर27/10/2026आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन.. नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति, पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ की सुविधा देने की भी मांग..
बिलासपुर27/10/2026छठ पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव बिलासपुर में 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व,
बिलासपुर26/10/2026उल्टा चलो बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन.. सात साल के संघर्ष के बाद भी हवाई सुविधाएं अधूरी, हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च..
