बिलासपुर // कोरोना महामारी से बचाव के लिए जन सहयोग का सिलसिला आगे बढ़ता जा रहा है। रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर में विभिन्न संगठन, समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी मुक्त हस्त सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने इसकी प्रशंसा करते हुए आगे आकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को दान देने की अपील की है।
रेडक्रास सोसायटी में 6 दिन के भीतर अब तक 15 लाख 70 हजार रुपये सहयोग राशि अब तक प्राप्त हुई है। प्रमुख दानदाताओं में शैलेष शुक्ला सेंदरी 10 हजार रुपये, श्री वरुण राजपूत 10 हजार रुपये, उमा साहू 21 हजार रुपये, अमित गुलहरे 10 हजार रुपये, सुश्री मंजू पांडेय 10 हजार रुपये, मनोज बिंदल 15 हजार रुपये, मेसर्स मनोकामना एग्रोटेक 10 हजार रुपये, जिला उद्योग संघ बिलासपुर 2 लाख रुपये, सुश्री मंजू पांडेय 38 हजार 700 रुपये, संजय अग्रवाल, रामा ग्रुप 5 लाख रुपये, मेसर्स छत्तीसगढ़ पावर एंड कोल बेनिफिकेशन 1 लाख रुपये, प्रमोद कलतम 25 हजार रुपये, बिलासपुर मुस्लिम कमेटी 21 हजार रुपये, बी.एल.गोयल 10 हजार रुपये, श्रीमती के. प्रमिला नायडू तिलकनगर 11 हजार रुपये, श्रीश्रवण सोनी मेडिकल कॉम्पलेक्स तेलीपारा 11 हजार रुपये, अशोक अग्रवाल सीसीएन, एक लाख रुपये, महामाया मंदिर रतनपुर ट्रस्ट 1 लाख 11 हजार रुपये एवं गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा 2 लाख 11 हजार रुपये शामिल हैं।
रेडक्रास खाते में जमा कराई जा सकती है दान की राशि….
रेडक्रॉस सोसायटी के लिये अंशदान का धनादेश सचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर के नाम से प्रदान की जा सकती है। साथ ही रेडक्रॉस के देना बैंक स्थित खाता क्रमांक- 111710024015, आईएफएससी कोड बीकेडीएन 0821117 में सीधे स्थानांतरित कर सकते हैं। इसकी जानकारी रेडक्रॉस सोसायटी के जिला समन्वयक को मोबाइल नंबर 9425549728 पर वाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है, जिससे दानदाता को अंशदान की रसीद उपलब्ध कराई जा सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
