नई दिल्ली: 29 राज्य और 5 केन्द्रशासित प्रदेश के 465 जिलों में 70 हजार महिलाओं पर हुए सर्वे की रिपोर्ट का विमोचन आज खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा किया जाएगा.

सर्वे के परिणामों पर विस्तृत चर्चा तो विमोचन कार्यक्रम में होगी लेकिन हम यहां आपको बता दें कि इस सर्वे में तमाम चौंकाने वाले भी खुलासे सामने आए हैं. अगर ऐसे परिणामों पर नजर दौड़ाएं तो सबसे चौंकाने वाला तथ्य है कि सर्वे के दौरान यह बात सामने आई है कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाएं दुखी और उदास रहती हैं.
सर्वे के मुताबिक विवाहित महिलाएं सबसे ज्यादा खुश रहती हैं. बता दें यह सर्वे पुणे की संस्था ‘दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केंद्र’ ने की है. सर्वे के कुछ आंकड़े बहुत चौंका देने वाले हैं और यह साबित करते हैं कि दुनियावी सुख-संपत्ति, रिश्तों और प्रसन्नता का कोई आपसी संबंध नहीं है.
ऐसी महिलाएं जिनका न तो परिवार है और न ही आमदनी का कोई साधन है फिर भी वे आनंद से जीवन जीती हैं और उनकी प्रसन्नता की दर बहुत ऊंची है. जबकि दस हजार प्रति माह वेतन वाले परिवारों की महिलाएं बहुत चिंतित और उदास रहती हैं
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
