सीए सप्ताह में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की बिलासपुर शाखा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन ,,

बिलासपुर // 1 जुलाई से 7 जुलाई तक सीए सप्ताह के अवसर पर आईसीएआई की बिलासपुर शाखा के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से किये गए थे , जिसमें सीए एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिताए, हाउसी, टेलेन्ट हंट, और वेबिनार का आयोजन किया गया , कार्यकारिणी समिति के साथ ही सभी सदस्यों ने सकारात्मक उपस्थिति दर्ज की।
7 जुलाई के वेबिनार के अतिथि वाइस चेयरमैन सीआईआरसी सीए अतुल मेहरोत्रा थे, वर्चुअल मीटिंग का विषय कैपिटल मार्केट के सम्बन्ध मे आवश्यक जानकारी प्रदान करना था, जिसके स्पीकर अंकेश रेखानी थे, उन्होंने बहुत ही आसान और विस्तृत तरीके से कैपिटल मार्केट को समझाया।
बिलासपुर सीए शाखा के सभी सदस्य ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का हिस्सा बने।
कार्यक्रम में बिलासपुर शाखा की ओर से लॉक डाउन में किए गए सामाजिक कार्यो के लिए अध्यक्ष सीए विवेक अग्रवाल के द्वारा सीए आनंद अग्रवाल और सीए सुरेंद्र अग्रवाल को विशेष धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल, सचिव सीए अविनाश टूटेजा, कोषाध्यक्ष सीए मंगलेश पांडेय, सिकासा अध्यक्ष सीए सचेन्द्र जैन के साथ ही पूर्व अध्यक्ष सीए रामेन्द्र माहेश्वरी, सीए सुरेश गोयल, सीए जी. एम. गुप्ता, सीए सुशील अग्रवाल, सीए आनंद अग्रवाल, सीए सुरेन्द्र अग्रवाल, सीए विनोद मित्तल, सीए राजुल जाजोदिया, सीए ओम् मोदी , सीए मनोज शुक्ला, सीए कमल बजाज, सीए अंशुमन जाजोदिया, सीए उदय चौरसिया, सीए रजत अग्रवाल, सीए नेहा अग्रवाल, सीए आभास अग्रवाल, सीए उदित सोनी, सीए कोमल, सीए अंकित गुप्ता, सीए अमित शुक्ला ने शिरकत की।
यह जानकारी बिलासपुर चार्टर्ड अकाउंटंट एसोसीएशन के मीडिया प्रभारी सीए आभास अग्रवाल और सीए अमित शुक्ला ने दी !
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
