बिलासपुर // राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने रविवार को कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी दिनों में होने वाले स्थानीय नगरीय तथा पंचायतों चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बैठक में बिलासपुर संभाग आयुक्त बी.एल.बंजारे तथा पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता सहित बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने अधिकारियों को खास तौर पर नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। रामसिंह ठाकुर ने चुनाव के लिए मतदान दलों के गठन एवं रूट चार्ट तैयार करने और चुनाव में तैनात किये जाने वाले कर्मचारियों के प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर पुलिस बल की तैनाती के संबंध में चर्चा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्धारित मापदंडो के अनुरूप संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर अभी से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ठाकुर रामसिंह ने अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों, प्रावधानों की जानकारी एवं नियम प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्थानीय निर्वाचन के दौरान शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों से चुनाव आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़14/04/2026बॉयलर ब्लास्ट से हाहाकार: वेदांता पावर प्लांट में 12 मजदूरों की मौत, 17 से अधिक झुलसे…
Uncategorized14/04/2026ऑनलाइन निगरानी से कसा शिकंजा, खनिज परिवहन में अनियमितताओं की गुंजाइश लगभग खत्म…
बिलासपुर14/04/2026बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव विवाद: पक्षकारों से मांगा जवाब,, हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया दो सप्ताह का समय…
प्रशासन11/04/2026कैदी या कंटेंट क्रिएटर ?,, सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान बनी रील ने खोली पोल,, मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का सोशल मीडिया में वायरल रील,, जेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल ?
