• Mon. Aug 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…

बिलासपुर, जुलाई, 13/2026

बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…

बिलासपुर। शहर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेषण गृह में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात रात्रि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार खाण्डे (42), पिता फेंकूलाल खाण्डे, सहायक सह रात्रि चौकीदार के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोप लगाया है कि नरेंद्र कुमार के हाथ-पैर गमछे से बांधे गए, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह में बंद चार नाबालिग बंदी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें तीन रायगढ़ और एक कोरबा जिले का रहने वाला है तथा सभी गंभीर अपराधों के मामलों में बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं चारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और फरार नाबालिगों की तलाश की जा रही है।

इधर, मृतक के परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नरेंद्र कुमार खाण्डे लंबे समय से तबादले की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते उनका स्थानांतरण कर दिया जाता तो यह घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों एवं लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है तथा फरार नाबालिगों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed