बिलासपुर // शुक्रवार की शाम को सरकंडा में संस्कार भवन के सड़क के दोनों ओर मौजूद दुकानदारों की मानों शामत ही आ गई। दरअसल यहाँ संस्कार भवन में शहर के युवा नेता अंकित गौरहा की माताजी की तेरही का कार्यक्रम था। उसमे शरीक होने के लिये बड़ी संख्या उनके रिश्तेदार और जान पहचान के लोग पहुँचे थे। इनमे बहुत से लोग छोटी बड़ी कारों मे परिवार अथवा मित्रो सहित संस्कार भवन पहुंचे थे। और चूंकि संस्कार भवन में गाड़ियों की पार्किंग के लिये कोई व्यवस्था नही है। लिहजा बड़ी संख्या में छोटी बड़ी कारे संस्कार भवन के बाहर सड़क पर मौजुद दुकानों। और काम्प्लेक्स के आगे खडी कर दी। इससे वहां व्यवसाय कर रहे दुकानदारों की दुकानो और काम्प्लेक्स का रास्ता बंद हो गया। इससे दुकानदारों में नाराजगी पसरने लगी। इसी बीच दोपहर को किसी ने चुपचाप रोड पर दुकानों के आगे खड़ी गाड़ियों की हवा निकाल दी। इससे संस्कार भवन पहुंचे आमंत्रित लोग परेशान होने लगे। इनमे रायपुर से पधारे प्रदेश सरकार के एक उच्चाधिकारी भी शामिल थे।किसी उपद्रवी तत्व ने उनकी गाड़ी के चारो चक्कों की हवा निकाल दी। इस पर उनहोने बिलासपुर नगर निगम के अपने एक परिचित बड़े अधिकारी को फोन किया और उंन्हे पूरा माजरा बताया। शायद उन्होंने हवा निकालने के पीछे उन दुकानदारों का हांथ होने का शक जताया जिनके सामने संस्कार भवन आने वाली गाड़िया खड़ी थी।
फिर क्या था थोड़ी ही देर में निगम का काउकेचर लेकर वहां का तोड़ू दस्ता पहुचा और उसने संस्कार भवन के सांमने रोड़ पर मौजूद दुकानदारों की दुकानों के बाहर रखे सामान की जब्ती बनाकर उसे काउकेचर में भरा और ले गए। दुकांनदार उनकी बहुत विनती करते रहे पर उनकी एक नहीं सुनी गई।
बहरहाल, आज शनिवार को वे दुकारदार सुबह से ही इधर उधर की सिफारिश के जरिये अपना जब्ती सामान छुड़ाने के लिए विकास भवन , टाउनहाल और निगम अफसरों पार्षदो के चक्कर लगाते दिखे…
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
राजनीति20/09/2026BJP ने तौसिफ खान को पद से हटाया, पार्टी से निष्कासन पर 7 दिन में मांगा जवाब…
बिलासपुर19/09/2026बिलासपुर में बड़ा खुलासा: संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय, 4 की जांच जारी..
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
