बिलासपुर, सितंबर, 20/2026
BJP ने तौसिफ खान को पद से हटाया, पार्टी से निष्कासन पर 7 दिन में मांगा जवाब…
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने बिलासपुर शहर के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री तौसिफ खान को पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को जारी आदेश में उन पर गंभीर अनुशासनहीनता के आरोपों का हवाला दिया गया है।
जारी पत्र के मुताबिक, तौसिफ खान के खिलाफ कई आपराधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में बताते हुए कहा है कि इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।
पत्र में कहा गया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तोसिफ खान को पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है।
इसके साथ ही उन्हें आदेश प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित क्यों न किया जाए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यह आदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकंडेय के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष सहित संबंधित पदाधिकारियों को भेजी गई है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
