• Wed. Sep 16th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..

बिलासपुर, सितंबर, 16/2026

PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक”

2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोग और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने प्रेसवार्ता कर PSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा और उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित विसंगतियों के चलते प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2025 की राज्य सेवा परीक्षा में 265 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उनके अनुसार 1:3 के अनुपात से करीब 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन केवल 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए चयनित हुए। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि बाकी 187 अभ्यर्थियों के न्यूनतम अंक नहीं आने का आधार आयोग सार्वजनिक करे और यह स्पष्ट करे कि उन्हें साक्षात्कार से बाहर क्यों किया गया।

“सही जवाब पर शून्य, गलत जवाब पर भी अंक”

प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने 2024 की मुख्य परीक्षा के दो अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं का हवाला देते हुए मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक कुछ प्रश्नों में दोनों अभ्यर्थियों के समान अथवा सही उत्तर होने के बावजूद अंकों में बड़ा अंतर है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक प्रश्न में दोनों अभ्यर्थियों ने समान उत्तर लिखा, लेकिन एक को 2 में 0 अंक और दूसरे को 2 में 2 अंक दिए गए। इसी तरह भक्तिन माता राजिम, छत्तीसगढ़ में होमरूल लीग की स्थापना, घरेलू हिंसा और बौद्ध धर्म के महाभिनिष्क्रमण से जुड़े प्रश्नों के मूल्यांकन में भी कथित असमानता सामने आने का दावा किया गया।

कांग्रेस का आरोप है कि कुछ मामलों में सही और गलत उत्तर लिखने वाले अभ्यर्थियों को समान अंक दिए गए, जबकि कुछ समान उत्तरों के लिए अलग-अलग अंक दिए गए। पार्टी ने आयोग से इन आपत्तियों पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

“इंटरव्यू से पहले सार्वजनिक हों उत्तर-पुस्तिकाएं”

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि विवाद का निराकरण होने तक PSC के इंटरव्यू स्थगित किए जाएं। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले उनकी उत्तर-पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे स्वयं मूल्यांकन की निष्पक्षता देख सकें।

कांग्रेस ने यह भी मांग रखी कि इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों के अलावा अन्य अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं, सभी कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए और मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की ओर से मॉडल उत्तर जारी किए जाएं।

2024 की परीक्षा को लेकर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 2024 की PSC परीक्षा में भी मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद साक्षात्कार के लिए निर्धारित 1:3 अनुपात का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शिक्षकों की भूमिका और मूल्यांकनकर्ताओं से संबंधित जानकारी सार्वजनिक होने को लेकर भी सवाल उठाए।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2023 

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने UPSC की तर्ज पर PSC परीक्षा आयोजित कराने का वादा किया था, लेकिन उनके अनुसार लगातार दो परीक्षाओं को लेकर सवाल उठना उस वादे और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

विवाद का निराकरण होने तक इंटरव्यू स्थगित किए जाएं।

इंटरव्यू से पहले अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाएं सार्वजनिक की जाएं।

गैर-चयनित अभ्यर्थियों को उनकी कॉपियां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं।

उत्तर-पुस्तिका मूल्यांकन के लिए स्पष्ट मानदंड तय हों।

मुख्य परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी किए जाएं।

सभी अभ्यर्थियों की उत्तर-पु

स्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान…  17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह

You missed