छत्तीसगढ़ // अखिल भारतीय किसान सभा ने 10 जून को देशव्यापी प्रदर्शन कर केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए तीन किसान विरोधी -जन विरोधी अध्यादेशों की प्रतियां जलाने का आव्हान किया है। कल 26 किसान संगठनों की राज्यव्यापी विरोध कार्यवाहियों में हिस्सा लेते हुए छत्तीसगढ़ किसान सभा की भी सभी इकाईयां पूरे देश के किसानों के साथ मिलकर इन अध्यादेशों की प्रतियां जलायेंगी। यह जानकारी छग किसान सभा के राज्य अध्यक्ष संजय पराते तथा महासचिव ऋषि गुप्ता ने दी।
उल्लेखनीय है कि कल के प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन का एक ज्वलंत मुद्दा इन अध्यादेशों का विरोध करना भी है।
आज जारी एक बयान में किसान सभा नेताओं ने कहा कि 3 जून को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ने मंडी कानून व आवश्यक वस्तु अधिनियम को खत्म करने तथा ठेका खेती को कानूनी दर्जा देने के लिए अध्यादेश जारी करने का जो फैसला किया है, उसने कृषि व्यापार करने वाली बड़ी कंपनियों तथा बड़े आढ़तियों के लिए किसान की लूट का रास्ता साफ़ कर दिया है। इस तरह सरकार न केवल खाद्यान्न तथा कृषि उपज खरीदी से लगभग पूरी तरह बाहर हो गयी है, बल्कि उसने न्यूनतम समर्थन मूल्य की बची-खुची संभावनाएं भी चौपट कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि ठेका खेती की देश मे इजाजत दिए जाने से किसानों के पुश्तैनी अधिकार छीन जाने का खतरा पैदा हो गया है। अब कॉर्पोरेट कंपनियां किसानों को अपनी मर्ज़ी और आवश्यकतानुसार खेती करने को बाध्य करेंगी। इससे छोटे किसान खेती-किसानी से बाहर जो जाएंगे और भूमिहीनता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मोदी सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम को समाप्त कर सारे प्रतिबंध उठाने से कालाबाजारी और जमाखोरी जायज हो जाएगी और नागरिकों की खाद्यान्न सुरक्षा भी संकट में पड़ जाएगी। देश भर में मंडियों को खत्म करने से किसान फसलों के वाजिब भाव से वंचित तो होंगे ही, मंडियों में काम करने वाले लाखों मजदूर भी बेरोजगार हो जाएंगे। किसान सभा नेताओं ने कहा कि ये तीनों अध्यादेश खेती-किसानी को बर्बाद करने वाले, किसानों को कार्पोरेटों का गुलाम बनाने वाले तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ध्वस्त करने वाले अध्यादेश हैं, जिन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
प्रशासन09/05/2025खनिज और राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई… रेत के अवैध भंडारण पर छापा… अवैध उत्तखनन में लगे हाइवा व ट्रैक्टर जप्त…
अपराध08/05/20253 लाख मुआवजा पाने रचा षडयंत्र… सिम्स के डॉक्टर, वकील सहित परिजनों पर मामला दर्ज… जानिए क्या है पूरा मामला…
Uncategorized07/05/2025टीआई कलीम खान पर दैहिक शोषण का आरोप निराधार… मीडिया ट्रायल में फंस गए कलीम… जांच रिपोर्ट पर SSP का बड़ा बयान… जानिए पूरा मामला…
राजनीति07/05/2025संविधान बचाओ सम्मेलन के लिए लगे कांग्रेस के बैनर पोस्टर जप्त… जिलाध्यक्ष विजय ने कलेक्टर को लिखा पत्र… एमआईसी के निर्णय और तत्काल कार्रवाई पर उठाए सवाल…
