बिलासपुर, मई, 09/2025
खनिज और राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई… रेत के अवैध भंडारण पर छापा… अवैध उत्तखनन में लगे हाइवा व ट्रैक्टर जप्त…
बिलासपुर में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन सख्त है लगातार खनिज चोरी करने वालो कर खनिज विभाग द्वारा करवाई किया जा रहा है। पिछले 2 दिनों में भी टीम ने रतनपुर क्षेत्र के कई गांव में।छापे मार करवाई कर हाईवा और ट्रैक्टर जप्त किए है इसके अलाव बिल्हा में भी एसडीएम और तहसीलदार ने खनिज विभाग के साथ रेत के अवैध भंडारण पर छापा मार रेत जप्त कर 40 ट्रैक्टर भी जप्त कर सरपंच के सुपुर्द किया है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें 06 मई और 08 मई को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा पाली, बांधा, गमजू, इमलीक़ापा, तेंदुआ, जूनापारा, रतनपुर, गढ़वत, लखराम एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज गिट्टी का परिवहन करते पाये जाने पर 04 हाइवा वाहनों एंव खनिज रेत अवैध उत्तखनन परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस चौकी जूनापारा एंव पुलिस थाना रतनपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।

इसी तरह बिल्हा क्षेत्र में भी एसडीम बिल्हा के निर्देश पर गुरुवार 8 मई को राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा तहसील बोदरी अंतर्गत गांव पिरैया एवं नगाड़ाडीह में किए गए अवैध रेत भंडारण में छापामार कार्रवाई की गई जिसमे अज्ञात व्यक्ति द्वारा 435 ट्रैक्टर 17 अलग-अलग जगह डंप किए गए अवैध रेत को जप्त कर सरपंच को सुपुर्द किया गया साथ ही ग्राम पंचायत नगाड़ाडीह में रामलाल रात्रे द्वारा किए गए 40 ट्रैक्टर को जप्त कर उप सरपंच के सुपर्द किया गया

उक्त कार्यवाही में राजस्व विभाग से संदीप साय तहसीलदार बोदरी, ओमप्रकाश चंद्रवंशी नायब तहसील बोदरी, राजू यादव माइनिंग इंस्पेक्टर बिलासपुर, हल्का पटवारी , सरपंच एवं कोटवार उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
