बिलासपुर, मई, 10/2025
अलग अलग जगहों पर अवैध रूप से डंप किए 420 घन मीटर रेत जप्त…
कलेक्टर के निर्देश पर जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार 09 मई को राजस्व अमला तहसील तखतपुर एंव खनिज अमला बिलासपुर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम मोढ़े तहसील तखतपुर अंतर्गत 05 अलग अलग स्थानों पर भण्डारण किये गए खनिज रेत की मात्रा लगभग 420 घनमीटर को बिना किसी वैध दस्तावेज के भण्डारण किये जाने पर जप्ती किया गया।

जप्त किये गए खनिज रेत को ग्राम पंचायत मोढ़े के उपसरपंच के सुपुर्दगी मे दिया गया। इस कार्यवाही मे राजस्व विभाग से तहसीलदार पंकज सिंह, खनिज विभाग से खनिज निरीक्षक राजू यादव, राजस्व निरीक्षक ऋषि राज सिंह, हल्का पटवारी, कोटवार एंव उपसरपंच की उपस्थिति रही खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर राजस्व एंव खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
प्रशासन27/07/2026सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: समाजसेवी ने की तहसीलदार-एसडीएम को भी आरोपी बनाने की मांग… इधर लिपिकों की गिरफ्तारी से नाराज राजस्व लिपिक संघ ने खोला मोर्चा,,, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
