बिलासपुर, मई, 14/2025
खनिजों के अवैध उत्तखनन परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई… 01 जेसीबी सहित 07 ट्रैक्टर जप्त…
कलेक्टर के निर्देश पर जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 10 मई एंव 13 मई को भी खनिज अमला बिलासपुर द्वारा दैजा, बीजा, तखतपुर, मोढ़े, बेलसरी,सकरी, मंगला, धुरिपारा,कुडूदंड ,कोनी एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। बेलसरी क्षेत्र से खनिज मिट्टी का उतखनन एंव परिवहन करते 01 जेसीबी सहित 03 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना तखतपुर को सुपुर्द किया गया तथा कुडूदंड क्षेत्र से बिना अनुमति/अभिवहन पास के खनिज रेत का उत्तखनन और परिवहन करते पाये जाने पर 04 ट्रेक्टर वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना कोनी में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।


Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
