बिलासपुर, मई, 17/2025
खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 2 चैन माउंटेन मशीन सहित 02 हाइवा सीज़… अवैध तरीके से डंप रेत और मिट्टी भी जप्त…
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में आज खनिज अमला द्वारा ग्राम भिलोनी, जोंधरा, कुकुरदीकला, अमलडीहा, उदइबंद एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। जहाँ रात्रि लगभग 3-4 बजे अमलडीहा एंव उदईबंद रेत खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अमलडीहा रेत खदान क्षेत्र से खनिज रेत का उत्खनन करते 01 चैन माउंटेन मशीन एंव 1 हाइवा वाहन को सीलबंद किया गया तथा ग्राम उदइईबंद अंतर्गत रेत खदान क्षेत्र से खनिज रेत का उत्खनन करते 01 चैन माउंटेन एंव 1 हाइवा वाहन को सील बंद किया गया। खदान क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंची खनिज टीम को देखकर मौके से सभी वाहन चालक और ऑपरेटर भाग खड़े हुए। जिसके पश्चात मौके पर पाये गए वाहनों को खनिज विभाग द्वारा सीज़ (seize) किया जाकर खदान संचालको को उत्खनन शर्तों के उल्लंघन किये जाने पर नोटिस चस्पा किया गया है। साथ ही लाल खदान मस्तूरी रोड तोरवा के समीप डंप लगभग 200 हाइवा रेत एंव 200 हाइवा मिट्टी को वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर जप्ती की कार्रवाई की गई।
पूर्व मे 13 मई को कुदुदंड क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 04 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना कोनी में सुरक्षार्थ किया गया। 15 मई को खनिज अमला द्वारा करही कछार,सेंदरी, निरतू, घुटकू क्षेत्र का निरीक्षण किया गया,जहाँ करही कछार क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन करते 1 चैन माउंटेन मशीन को सीलबंद किया गया। निरतू क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त कर थाना कोनी को सुरक्षार्थ किया गया।सोढाखुर्द क्षेत्र से अवैध रूप से लगभग 150 हाइवा भण्डारित खनिज रेत को जप्त किया गया। इस प्रकार 05 दिवस के भीतर खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर 3 चैन माउंटेन 02 हाइवा सीज़ किया गया। अवैध परिवहन पर 07 ट्रेक्टर को जप्ती किया गया। अवैध भण्डारण पाये जाने पर लगभग 350 हाइवा रेत पर जप्ती की कार्रवाई की गयी है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है।।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
