रायपुर, अप्रैल, 12/2025
पीएम श्री स्कूल में चयनित डब्ल्यू आर एस केन्द्रीय विद्यालय (1) की दुर्दशा… स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही…
रायपुर राजधानी के रेल्वे क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय में बदहाल व्यवस्था नजर आ रही हैं। इस स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। नाम बड़े दर्शन छोटे की तर्ज़ पर स्कूल को कहा जा सकता हैं। स्कूल की बदहाली पर आज तक प्राचार्य का ध्यान नहीं जाना भी समझ से परे हैं। स्कूल में बच्चों के पानी पीने की जो व्यवस्था है उसको देखकर तो ऐसा ही लगता है। भरी गर्मी में बच्चों को धूप में खड़े होकर पानी पीना पड़ता हैं.पीएम श्री स्कूल की ऐसी बदहाली पर प्राचार्य की लापरवाही समझी जा सकती हैं। इतने बड़े संस्थान की ऐसी दुर्दशा देखकर सरकारी व्यवस्था को समझा जा सकता हैं। ऐसा लगता है कि स्कूल के प्राचार्य अपने वातानुकूलित कक्ष में बैठकर अपना समय निकाल लेते हैं।

स्कूल में बेहतरीन शिक्षा के साथ ही बेहतरीन माहौल की भी जरूरत होती हैं। स्कूल में बच्चों की क्लास के पास टूटे फर्निचर के कबाड़ रखे हुए हैं। स्कूल में समुचित व्यवस्था का अभाव नजर आता हैं। कुल मिलाकर पीएम श्री स्कूल में चयनित होने के बाद भी केंद्रीय विद्यालय (एक) बदहाल हालत में आ गया हैं.केंद्र की संस्थान को इस ओर देखने की जरूरत है।ऐसा लगता है कि स्कूल प्रबंधन को स्कूल की अव्यवस्था से कोई सरोकार नहीं हैं।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Uncategorized23/10/2026राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
