बिलासपुर, जून, 06/2026
ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज…
बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए NSUI के विरोध प्रदर्शन के बाद बड़ा राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस और NSUI के कई प्रमुख नेताओं के खिलाफ बलवा (धारा 147/148), अवैध रूप से मार्ग अवरुद्ध करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस द्वारा दर्ज FIR में प्रमुख रूप से NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, NSUI जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, लक्की मिश्रा सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।
आपको बता दे कि 3 जून को NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर NSUI द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री के निवास का घेराव किया गया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने पहले से ही भारी बल तैनात कर प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कोशिश की। धरना समाप्त होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री के बंगले से निकलकर कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, इसी दौरान स्थिति और बिगड़ गई।
3 जून को हुआ NSUI का प्रदर्शन
पुलिस–प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की, हल्का बल प्रयोग
पुलिस के अनुसार भीड़ को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रुके और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आने की भी सूचना है। पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए बलवा और अवैध रूप से मार्ग अवरुद्ध करने का केस दर्ज किया है।
पंकज पटेल, एडिशनल एसपी सिटी
प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र यादव ने पुलिस पर अभद्रता और कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया, केवल भीड़ को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई थी।
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का वीडियो वायरल, अपने हाथों से कुर्ता फाड़ते नजर आ रहे विधायक।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि विधायक ने अपने कपड़े स्वयं फाड़े। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह मामला अब राजनीतिक रूप से और गर्मा गया है। मामले में FIR दर्ज होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर आगे की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम के वीडियो और साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized23/11/2026एक साल से सड़क पर संघर्ष, फिर भी नहीं मिला न्याय… लिंगियाडीह आंदोलन के 365 दिन पूरे..
छत्तीसगढ़22/11/2026MSP बढ़ा, किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से पूछा- किसानों को फायदा कहां मिला ?
मनोरंजन21/11/20263000 नशीली गोलियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रानी सिंह की याचिका पर नोटिस; NDPS केस की कार्यवाही पर रोक
बिलासपुर21/11/2026छत्तीसगढ़ स्कूल का 13 दिसंबर को मनेगा अमृत महोत्सव, 1200 से अधिक पूर्व छात्र होंगे शामिल.. 75वीं वर्षगांठ पर भूतपूर्व शिक्षकों का होगा सम्मान, पुराने सहपाठियों से मिलकर ताजा करेंगे स्कूल के दिनों की यादें..
