• Mon. Aug 24th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…

बिलासपुर, जून, 18/2026

बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार”

पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…

बिलासपुर। बिलासपुर में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर आम जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) सिद्धांशु मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) महेंद्र गंगोत्री, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली दरों में वृद्धि की है। किसानों के कृषि पंपों की बिजली भी 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद यह पांचवीं बार है जब बिजली दरें बढ़ाई गई हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहले ही जनता भारी बिजली बिलों से परेशान है, ऐसे में सरकार राहत देने के बजाय लगातार बोझ बढ़ा रही है। हाल ही में 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में अतिरिक्त वृद्धि भी की गई है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में केवल दो पैसे की वृद्धि हुई थी और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी।

धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर लूट रहा है। कई उपभोक्ताओं को एक ही महीने में ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग बिल भेजे जा रहे हैं तथा बिना सहमति अनुबंध भार क्षमता बढ़ाकर अतिरिक्त अर्थदंड लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली खपत वास्तविक से अधिक दर्ज हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं के बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार जून माह में 45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल औसत से तीन गुना अधिक आए हैं। जनता एक ओर बिजली कटौती से परेशान है, वहीं दूसरी ओर बढ़े हुए बिजली बिलों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बिजली बिल ज्यादा आने के पीछे तीन कारण हैं—बिजली दरों में वृद्धि, बिजली बिल हाफ योजना का बंद होना और स्मार्ट मीटरों द्वारा अधिक खपत दर्ज किया जाना।

कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर वापस लेने के फैसले का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से भी जनहित में स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों और किसानों की जेब पर डाका डाल रही है और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…

You missed