बिलासपुर, जून, 06/2026
बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर
जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
बिलासपुर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। त्रिनेत्र सेवा समिति, बिलासपुर द्वारा जनभागीदारी के सहयोग से पूरे शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे पूरा शहर “तीसरी आँख” की निगरानी में आ जाएगा।
इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य शहर में अपराध की रोकथाम, यातायात नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करना है। योजना के तहत प्रमुख बाजारों, कॉम्प्लेक्स, अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों और रिहायशी इलाकों के बाहर भी हाई-टेक कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।
संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर
इस पूरे प्रोजेक्ट को लगभग 6 माह की समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद बिलासपुर शहर पूरी तरह सीसीटीवी नेटवर्क से जुड़कर सुरक्षित निगरानी व्यवस्था के दायरे में आ जाएगा।
रामावतार अग्रवाल, अध्यक्ष त्रिनेत्र सेवा समिति
शहर में लगाए जाने वाले सभी कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जोड़ा जाएगा, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग, अपराध पर त्वरित कार्रवाई और ट्रैफिक मैनेजमेंट को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर
इस योजना को लेकर आज इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, त्रिनेत्र सेवा समिति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण झा, तथा समिति के सदस्य सुरेंद्र गुंबर, मनीष अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अधिकारियों और समिति ने कहा कि यह योजना शहर की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगी और अपराधियों में कानून का भय बढ़ेगा।
प्रवीण झा, कोषाध्यक्ष त्रिनेत्र सेवा समिति
सुरक्षित बिलासपुर की ओर बड़ा कदम…
इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद न केवल प्रमुख सार्वजनिक स्थान बल्कि गलियों और रिहायशी क्षेत्रों तक निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। इससे नागरिकों को अधिक सुरक्षित वातावरण मिलेगा और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। बिलासपुर अब आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी के सहारे एक सुरक्षित, स्मार्ट और निगरानीयुक्त शहर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
