• Sat. Jun 6th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…

बिलासपुर, जून, 06/2026

ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “ज्वैलरी पार्क” की ऐतिहासिक स्वीकृति के बाद इसके शीघ्र क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने CSIDC कार्यालय, रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

भेंटवार्ता का वातावरण अत्यंत आत्मीय एवं सकारात्मक रहा, जिसमें ज्वैलरी पार्क के शीघ्र संचालन, भूमि आवंटन, आधारभूत संरचना के विकास तथा प्रदेश के हजारों सुनारों एवं छोटे सराफा कारीगरों को शासकीय योजनाओं में प्राथमिकता दिए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने इस अवसर पर आश्वस्त किया कि प्रस्तावित “ज्वैलरी पार्क” छत्तीसगढ़ के सराफा उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी।

इस दौरान सराफा एसोसिएशन की ओर से उन्हें आगामी 28 जून 2026, रविवार को बिलासपुर में आयोजित होने वाले “सराफा महा सम्मेलन” में आमंत्रित भी किया गया। सम्मेलन में “सुरक्षा प्रथम”, BIS कार्यशाला तथा व्यापारी कल्याण से जुड़े विषयों पर उनके मार्गदर्शन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सराफा समाज ने विश्वास जताया कि एकजुटता और प्रशासनिक सहयोग से यह महत्वाकांक्षी परियोजना जल्द ही धरातल पर साकार रूप लेगी और प्रदेश के व्यापारिक विकास को नई गति मिलेगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor