
बिलासपुर // शनिवार को सिम्स हॉस्पिटल में CIMS मेडिकल कॉलेज कॉउंसिल की बैठक की गई । इस बैठक में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे सहित कॉलेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष डॉक्टर्स और डीन उपस्तिथ रहे। इस दौरान कॉलेज और हॉस्पिटल के कई विषयों पर चर्चा हुई। सभी डॉक्टर्स,नर्सेज और अन्य सभी मेडिकल स्टाफ का कोरोना कार्यकाल में जिस लगनशीलता से कार्य किया गया उसकी सराहना की गई साथ ही उन सभी का सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।
विधायक शैलेश पांडेय ने बताया कि आने वाले कुछ समय बाद CIMS में सी टी स्कैन और एम आर आई मशीन आने वाली है जिसका आर्डर किया जा चुका है । इन मशीनों के आने से बिलासपुर के नागरिकों को बहुत लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त नया CIMS हॉस्पिटल भी शीघ्र बनाया जाएगा जिससे कॉलेज भी विस्तारित किया जा सके इसको लेकर शासन से चर्चा किया जाएगा। विजिटर और पत्रकारो के लिए अच्छी सुविधाजनक बैठक विधायक निधि से बनाई जा रही है।जिसका लाभ शीघ्र मिलेगा।

कुछ अधोसंरचना और मानव संसाधन की आवश्यकता है जिसको समय रहते पूरा किया जाएगा। नए 8 स्नातकोत्तर विषय पहली बार स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के प्रयास से खुले है उनका लाभ भी अंचल के छात्र छात्राओं को मिलेगा।अब CIMS भी अपने FB और Tweeter के माध्यम से अपनी गतिविधियां जनता के सामने रखेगा जिससे वहां किये जा रहे अच्छे कार्यों को नागरिकों तक पहुंचाया जा सके।
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
