विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मणिशंकर पांडेय…
बिलासपुर, मई, 31/2023
बिलासपुर के मणिशंकर पाण्डेय को विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने जारी कि है। विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ भारत सरकार मान्यता प्राप्त संगठन है।नियुक्त पत्र में बताया गया है कि मणिशंकर को संस्थापक पंडित सुभाष चन्द्र दीक्षित और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश दुबे की सहमति से छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
संस्था से जारी नियुक्ति के अनुसार सामाजिक गतिविधियों में लगातार ब्राम्हण समाज समेत देश और अन्य जनहित मुद्दों को लेकर मणिशंकर पाण्डेय की भूमिका हमेशा प्रभावित करने वाली रही है। अलग अलग मंच और माध्यमों से उन्होने समाज की आवाज को हमेशा बुलन्द किया है। लेखन और सामाजिक गतिविधियों में मणिशंकर की भूमिका बहुत प्रभावशाली साफगोई वाली है। छत्तीसगढ़ में संगठन की जिम्मेदारी लेने के साथ ही संगठन को पूरा विश्वास है कि पाण्डेय अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
