बिलासपुर, अक्टूबर, 03/2026
चकरभाठा में चैंबर ऑफ कॉमर्स का नया अध्याय, अशोक जोतवानी बने प्रथम अध्यक्ष
चकरभाठा। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने चकरभाठा क्षेत्र में संगठन को नई दिशा देने के लिए अशोक जोतवानी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। चकरभाठा में यह पहली बार है, जब चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। इस नई जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र के व्यापारियों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स देश के व्यापारिक जगत की पुरानी एवं प्रमुख संस्थाओं में से एक है, जो लंबे समय से व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर कार्य करती आ रही है। चकरभाठा में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अशोक जोतवानी ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश धौरानी, जिला अध्यक्ष भागचंद बजाज सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
अशोक जोतवानी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “प्रदेश अध्यक्ष सतीश धौरानी, जिला अध्यक्ष भागचंद बजाज एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स की पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं सभी का आभारी हूं और इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
