नसबंदी कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हुंकार रैली करें स्मृति ईरानी – – – – शैलेष पाण्डेय…
धारावाहिक सीरियल की तरह रोल करने बिलासपुर आ रही है स्मृति इरानी…
बिलासपुर, नवंबर, 10/2022
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से 11 नवंबर को प्रदेश स्तरीय महतारी हूंकार का रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर आ रही है। लेकिन उनके आने के पहले ही नगर विधायक शैलेष पांडेय ने तंज कसा है।
विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर में हुए नसबंदी कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हुंकार रैली करनी चाहिए। जिससे मृतक महिलाओं को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि वे केवल धारावाहिक सीरियल की तरह रोल अदा करने बिलासपुर आ रही है।
विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में नसबंदी, गर्भाशय और आंख फोड़वा कांड हुए, लेकिन तब भाजपाई चुप्पी साधे रहे। जब पेट्रोल-डीजल के कम थे तब महंगाई के नाम पर सिलेंडर सिर पर उठाकर हाय तौबा कर रहीं थीं। आज जब सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल का दाम आसमान पर है तो चुप्पी साधे हुए हैं। इन दिनों महंगाई चरम पर है, क्या यह सही है। महंगाई पर भाजपाइयों क्यों नहीं बोल रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
