शास. बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कालीदास जयंती समारोह का आयोजन… छात्राओं ने लगाया मॉडल प्रदर्शनी…
बिलासपुर, नवंबर, 10/2022
शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के संस्कृत विभाग में कालिदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था प्रमुख डॉ. एस. आर. कमलेश और विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. एस ठाकुर थे। सुमधुर सरस्वती वन्दना छात्रा ख्याति टंडन के द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य द्वारा संस्कृत विषय की महत्ता प्रकाशित कर कालिदासजी के अपूर्व योगदान का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में एम.ए. स्नातकोत्तर की छात्राओं द्वारा बनाए गए यज्ञवेदी के माडल की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें एक से बढकर एक मनमोहक यज्ञवेदियाँ थीं जिसकी मुख्यअतिथि के द्वारा मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की गई।

हिन्दी विभागाध्यक्ष के द्वारा कालिदास जी के नाटक अभिज्ञानशाकुन्तलम् के दृश्यों का वर्णन किया गया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा पाण्डेय द्वारा महाकवि कालिदास की एक शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, पर्यावरणविद्, दूरदर्शी, नीतिशास्त्रज्ञ, चित्रकार, एक प्रेमी और एक पिता के रूप में रोचक वर्णन किया। छात्राओं द्वारा संस्कृतगीत का गायन किया गया। अतिथि प्राध्यापक सुश्री गिरिजा गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन ज्योति डहरिया द्वारा किया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
