रामवन पथ गमन के सहारे सनातन धर्म और संस्कृति की जागृत आस्था का राजनीतिजक उपयोग कर रही प्रदेश सरकार – पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल
बिलासपुर, मई, 28/2023
राम के नाम का विज्ञापनी सहारा लेने वाली सरकार की भगवान राम के बहाने रामायण में कितनी आस्था रखती है इसका उदाहरण सहित व्याख्यान फुल पेज की कलरफुल समाचार और होर्डिंग्स में देखा जा सकता है। राम वन पथ गमन मान्यताओ के अनुसार धार्मिक आस्था के महत्व में वे इलाके जहां से वनवास के दौरान भगवान राम सीता होकर गुजरे थे या पड़ाव डाला था। रामायण के मुताबिक भगवान राम ने वनवास का वक्त दंडकारण्य में बिताया। कोरिया जिले से सुकमा तक राम वन गमन पथ के कुल लम्बाई लगभग 2260 किलोमीटर है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में राम के वनवास काल से संबंधित 75 स्थानों को चिन्हित कर उन्हें नये पर्यटन सर्किट के रुप में आपस में जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में उत्तर छत्तीसगढ़ में स्थित कोरिया जिले हर चौका से लेकर दक्षिण के सुकमा जिले तक 9 स्थानों का सौंदर्यीकरण तथा विकास किया जाना है।
राम वन गमन पथ के प्रथम चरण के लिए नौ स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें सीतामढ़ी-हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (अंबिकापुर), शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बलौदाबाजार), चंदखुरी) राजिम, सिहावा-साऋषि आश्रम, जगदलपुर शामिल है। सीतामढ़ी के बाद जांजगीर जिले में शिवरीनारायण के महामात्य से सभी जानते हैं। जांजगीर चांपा जिले के इस स्थान पर रुककर भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे। यहां जोक, महानदी और शिवनाथ नदी का संगम है। यहां नर-नारायण और शबरी का मंदिर भी है।
हिंदुत्व के जरिए वैतरणी पार करने के चक्कर में प्रदेश की सरकार अपने विज्ञापन एवं होर्डिंग्स में शिवरीनारायण के महामात्य की अवहेलना कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी जन भी राज्य इकाई की कार्यशैली से स्तब्ध है। वास्तव में रामवनपथ गमन के सहारे प्रदेश की सरकार राजनीतिक लाभ के लिए श्री राम को आत्मसात करने का दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा जो लोग भगवान राम को काल्पनिक मानते थे, वे सनातन धर्म और संस्कृति की जागृत आस्था का उपयोग राम वन गमन के सहारे सत्ता की चाबी ढूंढने के लिए कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ के लोग यह भलीभांति जानते है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
