अवैध रेत की अवैध खुदाई और गोरखधंधे ने बिलासपुर के पास लोफन्दी गांव में एक युवक की जान… अवैध रेत के परिवहन में लगी हाईवा ने ग्रामीण युवक को कुचला…
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर से सेन्दरी-निरतु कोनी से कछार लोफंदी घुट्कु, कोनी, सेन्दरी और लमेर तक अरपा नदी में चल रही रेत की मनमानी और बेधड़क अवैध खुदाई से कुछ सत्ताधारी नेता, बाहुबली और चंद सरपंच व जनपद सदस्य भले ही मालामाल हो रहे हों। लेकिन इस गोरखधंधे से ग्रामीणों के जान पर बनाई है। आज सुबह 8:30 बजे बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर स्थित सेंदरी गांव से 3 किलोमीटर दूर लोफंदी गांव में एक हाईवा ने गांव के बीचो बीच दुर्गा चौक में एक युवक को कुछ इस तरह कुचला कि मौके पर ही उसकी जान निकल गई। पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहे इस निरंकुश गोरखधंधे में पुलिस और माइनिंग से लेकर गांव के पंचायत प्रतिनिधि तथा राजनीतिक दलों के सफेदपोश नेता खुलेआम इंन्वॉल्व हैं। इसलिए इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती। आज सुबह लोफंदी गांव के दुर्गा चौक में 23 साल के एक युवक सलमान मोहम्मद पिता जब्बार मोहम्मद को रेत परिवहन में लगे एक हाईवा (सीजी-10- 0261) ने बुरी तरह कुचल दिया। (यह हाईवा किसी साहू साहू की बताई जा रही है) जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। इस दुर्घटना के बाद इस पूरे क्षेत्र में अरपा नदी की रेत की अवैध तस्करी और लूटमार में लगे माफिया और उसके साथ जुड़े नेताओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों में बुरी तरह हड़कंप मचा हुआ है। और सारे के सारे लोग मामले को मैनेज करने में जुट गए हैं। आज लोफंदी में हुई युवक की मौत के बाद उसकी कमाई धमाई और मेहनत पर चल रहा पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। खबर सुनकर तहसीलदार बिलासपुर तथा कोनी थाने की टीम और रेत के अवैध सौदागरों के साथ मिलकर लंबी चांदी काट रहे माइनिंग के लोग मौके पर पहुंचे।
लोफंदी पंचायत प्रतिनिधि चला रहे हैं अवैध रेत खदान…
जिस लोफंदी गांव में रेत के अवैध परिवहन में लगे हाईवा की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। जानकारी मिली है कि वहां एक जनपद सदस्य जो भारतीय जनता पार्टी के हैं और उनके ही मातहत गांव के सरपंच का उप सरपंच के द्वारा धंधेबाजों और शहर के बाहुबलियों के साथ मिलकर खुलेआम अवैध रेत की खुदाई करवा कर अरपा का सीना छलनी किया जा रहा है।

लीपापोती में लगे सारे धंधेबाज….
आज सुबह 8:30 बजे अवैध रेल परिवहन में लगे हाईवा से दबकर युवक सलमान मोहम्मद पिता जब्बार मोहम्मद+उम्र 23 वर्ष) की मौत होने की खबर से हडबडाए रेत के सारे अवैध धंधेबाज और उनसे माल खाने वाले प्रशासन, पुलिस तथा खनिज के अधिकारी लोफंदी गांव जा पहुंचे। और वहां हाईवा से दब कर मरने वाले सलमान मोहम्मद के परिवार पर दबाव डालकर तथा ग्रामीणों को धमका कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। जिससे ज्यादा हल्ला ना हो और कोनी, सेन्दरी, कछार तथा लोफंदी, घुट्कु,निरतू और लमेर समेत आस-पास के गांव में चल रहा रेत का गोरखधंधा फिर से यथावत चलता रहे।
कलेक्टर को दी जा रही गलत जानकारी…
इस पूरे क्षेत्र में रेत के धंधेबाजों के साथ मिले माइनिंग के अधिकारी जिला कलेक्टर को इस मामले में हमेशा से गलत समझ जानकारी दे रहे हैं।कलेक्टर को इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके ऑफिस से मात्र 10-12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आधा दर्जन गांवों में अरपा नदी में जमकर रेत की अवैध खुदाई हो रही है। जबकि इस पूरे क्षेत्र से हर दिन 1000 से अधिक गाड़ियों और ट्रैक्टरों में अवैध रेत का खेल बीते लंबे समय से धड़ल्ले के साथ चल रहा है। इन धंधे वालों का साफ कहना है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
अवैध रेत के परिवहन में लगी हत्यारी डंपर पर और(नीचे) उसके नीचे दबकर अपनी जान गवाने वाले युवक सलमान मोहम्मद का शव…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
