अवैध रेत भंडारण खनिज विभाग की कार्यवाही… 900 ट्रैक्टर रेत जप्त… विभाग ने 5 लाख से अधिक की रेत ठेकेदार को बेची…
बिलासपुर, फरवरी, 09/2022
खनिज विभाग ने कुछ दिनों पहले बिलासपुर के गढ़वट रेत के अवैध भंडारण में कार्यवाही की थी। जिसमे 900 ट्रैक्टर रेत मिली थी जिसे ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया था । गढ़वट में अवैध भंडारण की जानकारी ग्रामीणों ने खनिज शाखा को दी थी। जिसकी जांच करने पर वहां 2631 गहन मीटर रेत मिली थी। ग्रामीणों मिली जानकारी पर कुछ 3 लोगो के नाम सामने आए जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया । लेकिन कोई भी तय समय पर जवाब देने नही आया। जिसके बाद खनिज विभाग ने जप्त की गई रेत की निगरानी में दिक्कत आने पर एनएच 130 रोड के निर्माण में लगे ठेकेदार को रेत बेच दी गई। खनिज विभाग को इससे 5 लाख 84 हजार रुपए मिलेंगे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
