बृहस्पति बाजार सीसीटीवी कैमरों से हुआ लैस… बाजार में खरीददारी के लिए आये ग्राहकों की बाइक होती थी चोरी उक्त घटना पर लगेगा लगाम… बाजार प्रबंधन एवं जनसहयोग से लगाया गया 8 सीसीटीवी कैमरा…
बिलासपुर, फरवरी, 09/2022

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बृहस्पति बाजार में अब 8 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। यह कैमरे मिशन सिक्योर सिटी के लगाए गए है। बिलासपुर रेंज आईजी रतन लाल डांगी एवं एसएसपी बिलासपुर पारुल माथुर के निर्देश पर एएसपी शहर उमेश कश्यप एवं सीएसपी सिविल लाइन मंजुलता बाज के मार्गदर्शन पर बृहस्पति बाजार व्यापारी संगठन के अध्यक्ष एवं सदस्य गणों से बृहस्पति बाजार में आये ग्राहकों की बाइक/स्कूटी एवं अन्य सामान की चोरी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने सीएसपी सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए चर्चा उपरांत सहमति मिलने पर ,उनके साथ साथ बाजार के आसपास के व्यापारीयो से भी चर्चा कर जनसहयोग से 8 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया, उक्त सीसीटीवी कैमरा लगने से चोरी की घटना के साथ साथ अन्य छोटी बड़ी घटना में भी आरोपी तक पहुंचने में सहयोग मिलेगा व बाजार में आये ग्राहकों का बाइक स्कूटी आदि चोरी नही होगा। उक्त सीसीटीवी कैमरा बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के द्वारा बृहस्पति बाजार सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम कुमार साहू , सन पेंट के संचालक अनिल कुमार मतलानी के साथ लगे सभी सीसीटीवी कैमरा का टेस्टिंग किया गया ,बिलासपुर पुलिस व्यापारियो एवं कॉलोनी वासियों से अनुरोध करता है कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा अपने अपने परिसर में लगावे ताकि किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के सहयोग मिल सके।

Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
