प्रदेश भर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र के ही ठिकानों पर छापे क्यों ?…
बिलासपुर, मई, 06/2024
बिलासपुर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतिम दिन पुलिस और प्रशासन की टीम ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव जिस होटल में रुके वहां के कमरों की तलाशी ली। ये दूसरी बार है जब प्रशासन ने छापा मारा है हालांकि दोनों ही बार छापे में कुछ भी बरामद नही हुआ है । टीम ने होटल में रुके कांग्रेसी नेताओं से जानकारी ली और आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने इस दौरान गेस्ट रजिस्टर और होटल की चेकिंग भी की गई है। वहीं होटल में बर्थडे कार्यक्रम कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके पहले भी जब छापे की कार्यवाही की गई थी उस समय भी होटल में शादी की पार्टी चल रही थी और आए हुए मेहमानों को भी गेट बंद कर बाहर ही रोक दिया गया था और जवानों के तैनात रहने से कोई अंदर या बाहर जा नहीं पा रहा था।
आपको बता दे की पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार सिर्फ देवेंद्र यादव के ही अलग अलग ठिकानों में छापे मार रही है। सवाल उठना लाजमी है की आखिर अकेले देवेंद्र के ही ठिकानों पर छापे की कार्रवाई क्यों की जा रही है। इसके पहले भी राहुल गांधी के सभा के दौरान पार्टी के बैनर और झंडे निगम ने निकाल दिए थे जिसमे भारी हंगामा हुआ था। प्रशासन ने मामले में कुछ अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
