बिलासपुर जिले से आलोक सिंह क्षत्री एवं चन्द्रेश सिन्हा बने शतरंज के राष्ट्रीय निर्णायक…
बिलासपुर, फरवरी, 09/2022
बिलासपुर ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की योजना चेस फ़ॉर एवरीवन जिसका प्रमुख उद्देश्य देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिले से आर्बिटर तैयार कर जिला स्तर पर निर्णायकों को लेकर हो रही समस्याओं को दूर करना है ताकि प्रतियोगिता सुचारू रूप से कम खर्चों में सपंन्न हो सके । इसी तारतम्य में 30 जनवरी को शतरंज के वरिष्ठ निर्णायक व राष्ट्रीय निर्णायक के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें बिलासपुर जिला से आलोक सिंह क्षत्री व चन्द्रेश सिन्हा शामिल हुए थे। पहले ही प्रयास पर दोनों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इनकी इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ,उपाध्यक्ष देवव्रत तिवारी, सचिव मनीष शाह, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि दोनों निर्णायक शतरंज जगत से जुड़े हुए हैं।जिसका लाभ स्कूली बच्चों को मिलेगा । अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने बताया कि जिला शतरंज संघ के बैनर तले इन्हें सम्मानित किया जावेगा।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
