बिलासपुर // एचआरवीएस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड की ओर से इलेक्ट्रीकल, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटो मोबाईल), ट्रेक्टर मैकेनिक एवं पेन्टर जनरल व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी जो सत्र 2015 से 2019 के बीच आईटीआई उत्तीर्ण हुये हैं। उनके लिये एचआरवीएस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा कैम्पस इण्टरव्यू 22 एवं 23 नवंबर को आयोजित किया गया है।
आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जिनका दसवीं बोर्ड परीक्षा में 55 प्रतिशत एवं आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक है, वे ही इस इण्टरव्यू में भाग ले सकते हैं। कैम्पस इण्टरव्यू आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर में होगी। आवेदक निर्धारित तिथियों को अनिवार्य दस्तावेज 10वीं, 12वीं, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, आईटीआई, मार्कशीट, आधार कार्ड या पेन कार्ड की मूलप्रति एवं 3 छायाप्रति, 5 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होकर इण्टरव्यू में भाग ले सकते हैं
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय12/11/2026केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान शहरी निकायों की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा..
प्रशासन12/11/2026धान खरीदी से पहले नानक ट्रेडर्स, श्री कृष्णा धान भंडार, श्रीराम राइस मिल और अमर किराना सहित सात ठिकानो से 200 क्विंटल धान जप्त..
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
