भाजपा नेताओं को भाजपा शासनकाल में मिट्टी तेल गली और अशोक नगर में हुई बेमुरव्वत तोड़फोड़ की याद दिलाते रहे शहर के लोग ,,
तब भी हजारों घरों पर कहर बरपा कर गरीब गुरबा लोगों की एक नहीं सुनी थी भाजपा के सत्ताधीशों ने ,,
तब भी रोते-गिड़गिड़ाते रहे लोग…पर उनकी एक न सुनी..उल्टे एतराज़ करने वालों के खिलाफ f.i.r. करने की नई परंपरा शुरू की गई ,,
आखिरकार मिट्टी तेल गली और अशोकनगर के गरीब गुरबा लोगों की आह लगने से जमीन पर आ गए तब के सत्ताधीश ,,
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) //अटल आवास और तिलक नगर में नदी के किनारे की गई बेरहम तोड़फोड़ तथा बेदखली की कार्रवाई के खिलाफ भाजपा नेताओं की हाय तोबा को लेकर शहर में तरह तरह की टिप्पणियां की जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज तोड़फोड़ के खिलाफ ज्ञापन देने वाले भाजपा नेता तब कहां गए थे जब उनकी सरकार के दौरान अशोकनगर में गरीब गुरबा लोगों के सैकड़ों घरों पर पूरी बेरहमी से बुलडोजर चला दिए गए थे। इसी तरह आज के ज्ञापन देने वाले और तिलक नगर की तोड़फोड़ पर हाय तौबा मचाने वाले भाजपा नेता तब कहां थे जब जरहाभाटा की मिट्टी तेल गली में रहने वाले सैकड़ों घरों को एकसीवेटर से तोड़ दिया गया। और तोड़फोड़ की कार्रवाई पर एतराज उठाने वालों के खिलाफ बिना किसी मुरव्वत के थाने में फर्जी “एफआईआर” तक दर्ज करवा दी जाती थी। तब भी लोग रोते रहे…गिड़गिड़ाते रहे…! पर सत्ता के तख्त पर बैठे लोगों ने उनकी एक न सुनी… आज तिलकनगर और इमली भाटा की बेदखली पर आंसू बहाने वाले भाजपा के लोग तब कहां थे… यह सवाल आज बिलासा नगरी की जुबां पर तैर रहा है। बहुत संभव है कि बिलासपुर समेत प्रदेश में जो सत्ता परिवर्तन हुआ और कांग्रेस की सरकार आई। उस सत्ता परिवर्तन में इन गरीब-गुरबा लोगों की आह का भी बहुत कुछ असर रहा होगा..!
कहा भी गया है…
गाफिल न रहियो तुम
आहें गरीबां से सरकशां
ताकत है इसमें इतनी
कि जहां को हिला सके..
इसलिए सत्ताधीस कोई भी हो। उसे हर हाल में गरीबों बेसहारों और बेबसों की आह से बचना ही चाहिए..!
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय12/11/2026केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान शहरी निकायों की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा..
प्रशासन12/11/2026धान खरीदी से पहले नानक ट्रेडर्स, श्री कृष्णा धान भंडार, श्रीराम राइस मिल और अमर किराना सहित सात ठिकानो से 200 क्विंटल धान जप्त..
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
