आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही… भारी मात्रा में महुआ शराब व लहान जप्त… नगारडीह, लमकेना, बेल्हा में 22 प्रकरण दर्ज…
अक्टूबर, 23/2021, बिलासपुर
बिलासपुर आबकारी विभाग की टीम ने पिछले अलग अलग दिनों की कार्रवाई में अवैध शराब और लहान का जखीरा बरामद किया है। कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर की विशेष निर्देश पर तीनों अलग स्थानों में अलग अलग टीम ने कार्रवाई की है। बिलासपुर के ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी ,लमकेना थाना कोटा एवं ग्राम नगाराडीह थाना चकरभाठा मे 22 प्रकरणों में 278 लीटर महुवा शराब एवं 12680 किलोग्राम महुवा लहान जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क ), (च) 34 (2) 59 (क) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने जानकारी दी कि लगातार शिकायत और मुखबीर की सूचना पर कोचियों के खिलाफ तीन अलग अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को क्षेत्र में कोचियों के लिए कुख्यात नगाराडीह से मुखबीर से सूचना मिली कि मौके पर भारी मात्रा में लहान व महुआ शराब है सूचना पर आबकारी टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की और भारी मात्रा में शराब और महुवा लहान का जखीरा बरामद किया है।

आबकारी विभाग बिलासपुर की कार्यवाही…
14, 21, एवं 23 अक्टूबर को महुवा शराब व लहान जप्त किया गया जिसमें 22 प्रकरण दर्ज किए गए
जिन पर 34(2) , 59 (क), ..11 प्रकरण और 34(1) (क) एवं (च) मिलाकर…11 प्रकरण में 278 लीटर महुवा शराब एवं 12680 किलोग्राम महुवा लहान जप्त किया गया है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी…
कार्यवाही में सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी एस. के. द्विवेदी , रवीन्द्र पाण्डेय, आशीष सिंह, उपनिरीक्षकों में आनंद वर्मा, मुकेश पाण्डेय, रमेश दुबे, सुश्री जया मेहर एवं स्टाफ़ में तुलेश्वर राठौर, मूलचंद कौशिक, , राजेश पांडे, शुभम रजक ,राजेश्वर निषाद, संजय गुप्ता ,घनश्याम राठौर ,नवनीत, राजकुमार कुर्रे, देवदत्त जायसवाल,नेतराम, अनवर, का विशेष योगदान रहा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
