नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने जिला नारायणपुर का किया पदभार ग्रहण
अक्टूबर, 22/ 2021, नारायणपुर
गिरिजा शंकर जायसवाल (भापुसे-2010) ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर का पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक के रूप में इनकी यह तीसरी पदस्थापना है। इससे पहले जिला जशपुर और सुरजपुर की जिम्मेदारी संभाल चुके है तथा मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा डीआरजी कमाण्डरों की मीटिंग ली गयी। मीटिंग में समस्त अधिकारियों से कहा कि नारायणपुर जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता का विश्वास हासिल कर नक्सलियों तथा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से काम करें, जिससे लोगों के बीच एक आदर्श पुलिस की छवि निर्मित की जा सके। इस अवसर पर निवृतमान पुलिस अधीक्षक यू0 उदय किरण सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
- राजनीति30/04/2024ED,IT, पुलिस के डंडे और बुलडोज़र के दम पर बीजेपी चुनाव लड़ रही… ये लोकतंत्र का अपमान है : शैलेश…
- राजनीति29/04/2024राहुल गांधी की जनसभा… कांग्रेसियों के झंडे बैनर पर कार्यवाही… सभा स्थल पर विवाद… देवेंद्र ने जोड़े हाथ कहा कर दीजिए FIR… देखिए विडियो…
- राजनीति27/04/2024महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का बिलासपुर दौरा….कहा देश में महंगाई बेरोजगारी किसान और महिलाओं पर बात नही करती भाजपा…(वीडियो)
- राजनीति26/04/2024इंडिया गठबंधन की विशेष बैठक… राहुल गांधी के बिलासपुर आगमन और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए सभी दलों हुए एकजुट…