
महाराष्ट्र // महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनने के बाद से ही कांन्ग्रेस,रांकापा और शिवसेना नेताओ के बीच कोई न कोई विवाद चल ही रहा है। ताजा मामला एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के बयान और उस पर काँग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की प्रतिक्रिया से शुरु हुआ है। एनसीपी नेता राजेन्द्र आव्हाड ने महाराष्ट्र के बीड में एक जनसभा को संबोधित करते हुये कह डाला कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश मे लोकतंत्र का गला घोंटकर आपातकाल लगाया था। उनके इस भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चव्हाण ने कहा कि कोई व्यक्ति हमारे नेताओं पर ऐसी टीका टिप्पणी न करे। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे समय पर मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अशोक चव्हाण के इस रिएक्शन पर बड़ी मासूमियत से बोलते हुए एनसीपी नेता राजेन्द्र आव्हाड ने कहा कि उन्होंने कोई गलत बात नहीं कही है। कुल मिलाकर ये मामला अभी सुलझता नही दिखता।
एक तो वीर सावरकर को लेकर शिवसेना और कांग्रेस में मची रार भी समय समय पर तल्ख रूप धारण कर लेती है। उस पर अब इंदिरा जी को लेकर कांग्रेस व एनसीपी में मचे झगडे का यदि स्थायी हल नहीं निकाला जाता तो ये महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार के दिन कम करते रहेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/01/2026BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला: 29 जनवरी से 3 फरवरी तक, मेला पत्रिका का हुआ विमोचन.. सम्मान, प्रतियोगिता और सांस्कृतिक रंगों से सजेगा शहर..
Uncategorized14/01/2026बड़ी खबर : सर्राफा एसोसिएशन ने दुकानों में हेलमेट और बुर्का पहनकर प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध… नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद लिया अहम फैसला..
प्रशासन14/01/2026राजस्व कार्रवाई या साजिश ?.. करबला में सीमांकन ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी… एकतरफा सीमांकन से राजस्व अमला कटघरे में ?..
अपराध13/01/2026कोयला कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख की ठगी, पति-पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…
