उर्तुम स्कूल की 50 छात्राओं को बांटी गई सायकिल अंकित ने कहा बच्चो के लिए दुर्गम से सुगम होगा घर से स्कूल का रास्ता…
बिलासपुर // शासकीय हाई स्कूल उर्तुम में शनिवार को 50 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया सायकल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति अंकित गौरहा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा की सरस्वती साइकिल योजना ने प्रदेश में बालिका शिक्षा को एक नया मुकाम दिया है। इस योजना से स्कूलों में बालिकाओं की दर्ज संख्या में काफी वृद्वि हुई है। मजबूत इरादों के साथ बालिकाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही है। दुर्गम एवं दूरस्थ इलाकों में निवास करने वाली बालिकाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण एवं कठिनाई भरा होता है। कठिन डगर को इस योजना ने सुगम और आसान बनाया दिया है बच्चो के सपनों को साकार करने की एक नई राह मिली है।अंकित गौरहा ने कहा शासन की यह कल्याणकारी योजना बालिकाओं के लिए वरदान साबित हो रही है वहीं बालिकाओं में शिक्षा के प्रति लगन एवं उत्साह बढ़ा है।

इस अवसर पर वीरेंद्र गौरहा ,सुमन गौरहा, रतिराम केवट, नंदनी डोंगरे, दुर्गा करियारे, कपिल डोंगरे, रागिनी पाण्डेय, कुंती दुबे, प्राचार्य पीसी शांडिल्य, सत्यम रात्रे एवं प्रमोद शर्मा सहित स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व ग्रामवासी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
