• Sat. Oct 17th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सामान्य सभा में जर्जर सड़क की गूंज… छाया माइनर निर्माण का भी मुद्दा… सभापति गौरहा ने पूछा पेयजल की समस्या का कब तक होगा निदान..?

सामान्य सभा में जर्जर सड़क की गूंज… छाया माइनर निर्माण का भी मुद्दा… सभापति गौरहा ने पूछा पेयजल की समस्या का कब तक होगा निदान..?

बिलासपुर // एक दिन पहले जिला पंचायत में हंगामेदार बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित भी किया। बैठक में विधायक और संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने भी शिरकत कि। इस दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी अधिकारियों के सामने कुछ नामजद गांवो की समस्या को प्रमुखता के साथ पेश किया।

एक दिन पहले जिला पंचायत की हंगामेदार बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर सामान्य सभा में निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया व फर्जी लेटर पेड से कार्य स्वीकृति का भी मामला उठा तो वहीं जिला पंचायत सभापति ने कुछ गांवों में मूलभूत सुविधाओं के नहीं होने से आने वाली परेशानियों को पेश किया।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बैठक के दौरान जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुये त्वरित निराकरण की बात कही। उन्होंने ग्राम पंचायत पौंसरा,बैमा, कोरमी में पेयजल की समस्या को सामने रखा। नल उत्खनन कराए जाने की मांग की।

इस दौरान जिला पंचायत सभापति ने गांवों में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी। गौरहा ने बताया कि बताए गए गांवों में भवन निर्माण तो हो गया लेकिन डॉक्टरों की क्षेत्र मे भारी कमी है। केवल भवन निर्माण होने से ग्रामीणों की स्वास्थ्य समस्याएं दूर नहीं होंगी।

ग्राम पंचायत नंगोई से उरैहापारा रोड और लगरा से उर्तुम रोड की स्थिति ठीक नहीं है। सेंदरी- मौपका बाईपास रोड जर्जर होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार दुर्घटना हो रही है।जर्जर सड़क और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात अंकित गौरहा ने कही। जल संसाधन विभाग को सेमरा में सिंचाई को लेकर माइनर स्वीकृत करने के लिए अंकित ने अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होने कहा कि समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से खड़ी फसल बरबाद हो रही है। निर्देश को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुये अगली सामान्य सभा की बैठक के पहले समस्याओं के निराकरण की बात कही।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed