बिलासपुर // एसडीएम ने 3 पटवारियों का तबादला आदेश जारी किया है। बदले गए प्रभार में सुर्खियों में रहने वाले पटवारी कौशल यादव का भी नाम शामिल है उन्हें बैमा से हटा कर अब मंगला का प्रभार सौंपा गया है कौशल यादव को हाल ही में मोपका से बैमा ट्रांसफर किया गया था पर कुछ ही दिनों में फिर से उनका तबादला कर दिया गया है साथ ही बिरकोना के पटवारी रमेश कौशिक को बैंमा भेजा गया है वही मंगला के पटवारी अभिषेक शर्मा को बिरकोना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बतादें की शुक्रवार को प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली गई थी। इस बैठक में कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित निगम कमिश्नर भी शामिल थे। बैठक में राजस्वमंत्री ने जिले में हो रहे अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर लगातार हो रहे कब्जे को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। अवैध प्लॉटिंग व राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर हो रही लगातार शिकायतों के मद्देनजर राजस्वमंत्री ने बैठक में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले और अवैध प्लॉटिंग करने वाले भूमाफियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आदेश दिया था।
राजस्वमंत्री के जाने के बाद ही एस डी एम ने इन 3 पटवारियों का प्रभार बदले जाने का आदेश जारी किया है। इस से कयास लगाए जा रहे है कि तीनो पटवारियों का तबादला खानापूर्ति मात्र है या इन्हें मंत्री की बैठक में नाराजगी के चलते बलि का बकरा बनाया गया है। क्या पटवारियों का प्रभार बदल देने मात्र से राजस्व महकमा भूमाफियाओं पर लगाम लगा पायेगा, क्या सरकारी जमीनों पर कब्जा, अवैध प्लॉटिंग पर रोक लग जायेगी? क्या जमीन से जुड़े मामलों में हो रही शिकायतें इन तबादलों से दूर हो जाएंगी ? 
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
