
बिलासपुर // रविवार को देर शाम शहर में हुई झमाझम बारिश मैं एक बार सिर्फ सीवरेज सिस्टम की खुदाई और भ्रष्टाचार से भरे रेस्टोरेशन की पोल खोल दी। रविवार को हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं एक बार फिर बिलासपुर अंडरग्राउंड सीवरेज का जख्म हरा हो गया। इस बारिश के चलते दयालबंद क्षेत्र में सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया । यहां करीब 5 साल पहले की गई अंडरग्राउंड सीवरेज की खुदाई के रेस्टोरेशन में खामी अब भी उजागर हो रही है ।इससे पहले भी सड़क पर कई बार इस तरह के गड्ढे हुए हैं ।पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के बाद सोमवार को सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद भी नगर निगम का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ही यहां पत्थर लकड़ी आदि रखकर राहगीरों को इसकी चपेट में आने से रोकने की व्यवस्था की । बिलासपुर के कई स्थानों पर अंडरग्राउंड सीवरेज की खुदाई के दौरान दोयम दर्जे का रेस्टोरेशन किया गया है। इसलिए हर बार बारिश के दौरान मिट्टी गीली होने पर इसी तरह सड़क धंस रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
