कमलेश शर्मा
बिलासपुर // ए टी एम में लाइन लगाकर पैसा निकालने को कहना भारी पड़ा 5 लोगो ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव के लिए आये युवक के भाई की भी पिटाई कर धारदार हथियार लेकर जान से मारने को दौड़ाया, 112 के कर्मचारी मोके में पहुच कर 1 हमलावर को धारदार हथियार सहित पकड़ा है।
सरकंडा थाना क्षेत्र के विवेकानद मोपका निवासी ठेकेदार अतुल कुमार सिंह का भाई आशीष सिंह रविवार की रात को मोपका स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गया था। बूथ में भीड़ होने पर वह लाइन में लगा था। उसी समय आरोपी राम अवतार केवट अपने 4-5 साथियों के साथ आया और आशीष सिंह के सामने खड़े हो गया। आशीष ने उसे पीछे लाइन लगने को कहा इस पर राम अवतार व् उसके साथी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसने फोन कर अपने भाई अतुल सिंह को इसकी जानकारी दी। अतुल के मौके में पहुचने पर आरोपी उसके साथ भी मारपीट किया। राम अवतार जान से मारने की बात कहते हुए धारदार हथियार निकाल लिया। इस पर वह जान बचा कर भागने लगा। आरोपी डिवाइडर में लगे बास निकालकर उसकी भी पिटाई की। एटीएम के पास हंगामा होने की सूचना मिलते ही 112 के कर्मचारी मौके में पहुचकर हमलावर राम अवतार को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। घायल आशीष सिंह को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/12/2025स्व. उषा देवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से, 11.11 लाख की इनामी राशि—देशभर की टीमें होंगी शामिल…
छत्तीसगढ़08/12/2025ब्रेकिंग: गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, फ्लैट–दुकान सस्ती,, जमीन रजिस्ट्री पर सीधी राहत
बिलासपुर06/12/2025इंडिगो फ्लाइट रद्द,,, यात्रियों की मदद को रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन… हावड़ा–सीएसएमटी के बीच आज से होगा संचालन..
Uncategorized04/12/2025बालको सेक्टर-6 में जी-9 आवासीय प्रोजेक्ट पर रोक: अनुमति प्रक्रिया पर उठे सवाल, डीएफओ ने दिया निर्माण बंद करने का आदेश…
