
बिलासपुर // रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर व प्रदेश कांग्रेस के सचिव एजाज ढेबर सोमवार की दोपहर को बिलासपुर आ रहे है वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे महापौर बनने के बाद वे पहली बार बिलासपुर आ रहे है, बिलासपुर आगमन पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह है और उनके समर्थकों ने उनके आने की खुशी में जगह जगह उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है।
चकरभाठा के वार्ड 14 के पार्षद व प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट के महामंत्री विजय वर्मा ने बताया है कि सोमवार को रायपुर महापौर एजाज ढेबर सड़क मार्ग से 12:30 बजे चकरभाठा आएंगे वहाँ झूलेलाल मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे उसके बाद विजय वर्मा के घर सौजन्य मुलाकात के लिए पहुंचेंगे उसके पूर्व सरगांव में उनका स्वागत किया जाएगा 2 बजे करीब वो बिलासपुर के लिए निकलेंगे जहां उनका जगह जगह स्वागत किया जायेगा, सिरगिट्टी चौक, काली मंदिर , राजीव गांधी, इंदु चौक, सिटी कोतवाली चौक,करोना चौक,संतोष भवन के पास,देवकीनंदन चौक,नेहरु चौक,में उनके समर्थको द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। 6 बजे महापौर एजाज ढेबर छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करेंगे,
सम्मान समारो में होंगे शामिल ….
महापौर एजाज ढेबर 6:30 बजे आदिवासी छात्रावास के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे,7 बजे मेमन जमात के सम्मान समारोह में जाएंगे,उसके बाद वे उषादेवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे, 8:30 बजे भगवान मंगलम में बने नए हाल का उद्घाटन व रात्रि भोज करेंगे ...
Author Profile
Latest entries
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
