बिलासपुर (न्यूज़लूक डॉट इन ) // केंद्रीय जेल में सजा काट रहे पुरुष एवं महिला बंदियों के बच्चों को गर्म कपड़े , स्वेटर स्कार्फ चॉकलेट एवं बिस्किट जेल प्रशासन के उपस्थिति में कोस्टा वूमेन फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा वितरण किया गया। कार्यक्रम में कोस्टा वूमेन फाउंडेशन बिलासपुर की ओर से अध्यक्ष सीमा देवांगन ,उपाध्यक्ष अंजना देवांगन ,सचिव लता देवांगन , एवं अमिता, संगीता ,हेमलता,मंजुला ,रेखा रजनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रही। बच्चों ने स्वेटर स्कार्फ चॉकलेट बिस्किट मिलने पर खुशियां जाहिर की। वही इस कार्य हेतु जेल अधीक्षक एस के मिश्रा को अध्यक्ष सीमा देवांगन ने धन्यवाद दिया और समय समय पर ऐसा कार्य करने की बात कही ।केंद्रीय जेल अधीक्षक एस के मिश्रा ने भी महिला संगठन की सदस्यों का आभार जताते हुए जनहित के कार्य के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारियों के अलावा महिला संगठन की सदस्य उपस्थित रही।
Author Profile

Latest entries
Uncategorized19/05/2025नाली निर्माण में गंभीर लापरवाही… निगम में बिना टेंडर के निर्माण कार्य… रसूखदारों को फायदा पहुंचाने मोड़ दी नाले की दिशा…
Uncategorized17/05/2025खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 2 चैन माउंटेन मशीन सहित 02 हाइवा सीज़… अवैध तरीके से डंप रेत और मिट्टी भी जप्त…
मनोरंजन17/05/2025खेलों इंडिया : बिहार में आयोजित लाठी फाइट में दीपका के अर्जुन और अनंत का शानदार प्रदर्शन… जीता गोल्ड मेडल…
अपराध14/05/2025अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई… कोटा, मस्तूरी, तखतपुर से जप्त हुआ महुआ शराब और लहान…
