बिलासपुर // शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में दिनांक 10.02.2020 को
“(Re) Defining Indian Ethos in Indian Writings in English” विषय पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है । अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शांतनु घोष ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह शोध संगोष्ठी इस क्षेत्र की पहली शोध संगोष्ठी है जो अंग्रेजी विषय में आयोजित की जा रही है ।
इस शोध संगोष्ठी में देश भर के प्राख्यात विषय विशेषज्ञ अपनी भागीदारी करने कोटा पधार रहे है । सेमीनार के मुख्य वक्ता डॉ. एन.डी.आर. चंद्रा भूतपूर्व कुलपति बस्तर विश्वविद्यालय एवं प्राध्यापक अंग्रेजी नागालैण्ड विश्वविद्यालय होंगें । सेमीनार में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान में पदस्थ प्राख्यात प्राध्यापक डॉ. जी.ए.घनश्याम, किरोड़ीमल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायगढ़ से अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सी.सी. मिश्रा तथा वर्धमान विश्वविद्यालय से डॉ. सुदीप्त चक्रवर्ती भी अपनी प्रस्तुतियॉं देंगें ।
सेमीनार में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के विभिन्न महाविद्यालयों से सभी वरिष्ठ प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित होंगें । सेमीनार का विषय साहित्य में भारतीय मूल्यों की पुनर्स्थापना है । इस क्रांतिकारी विषय पर समसामयिक शोध एवं विचार विमर्श समस्त विश्व में जारी है । इस ज्वलंत शीर्षक पर आधारित सेमीनार को सभी साहित्य प्रेमियों शोधार्थियों एवं छात्रों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है । सेमीनार हेतु सत्तर से अधिक शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र एवं शोध सारांश भेजे है । आशा है कि उक्त सेमीनार भारतीय मूल्यों की पुनर्स्थापना में एक मील का पत्थर साबित होगा ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
