कोविड-19 हास्पीटल में बच्ची और किशोरी से सफाई कर्मचारी ने की अश्लील हरकत ,,आरोपी से पूछताछ जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए ,,
रायपुर // एक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किशोरी और बच्ची से सफाई कर्मचारी ने अश्लील हरकत की है। पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद गुरुवार दोपहर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खमतराई क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रावाभाठा स्थित गायत्री अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड अस्पताल बनाया गया है। आरोप है कि यहां भर्ती एक किशोरी और बच्ची से सफाई कर्मी ने अश्लील हरकत की। बच्ची की कहना है कि वह बाथरूम में नहाने गई तो कर्मचारी भी पीछे से बाल्टी भरने के बहाने आ गया। इस पर वो बाहर निकलकर खड़ी हो गई। आरोप लगाया कि कर्मचारी के बाहर निकलने पर वह जैसे ही बाथरूम में जाने लगी, उसने अश्लील हरकत की। बच्ची की मां का आरोप है कि बच्ची के बेड के पास ही कर्मचारी घूमता रहता था। बच्ची को बाहर घुमाने के बहाने भी अश्लील हरकत करता था। फिलहाल कर्मचारी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
