चीफ जस्टिस सहित हाईकोर्ट के अन्य जजों ने जिला अस्पताल में कराया कोविड-19 का वैक्सीनेशन…
बिलासपुर 06 मार्च // छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पी.आर.रामाचंद्र मेनन सहित अन्य जजों ने जिला अस्पताल बिलासपुर में कोविड-19 का वैक्सीनेशन कराया।

चीफ जस्टिस सहित हाईकोर्ट के जज प्रशांत कुमार मिश्रा, जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस पी सैम कोशी, जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल, जस्टिस शरद कुमार गुप्ता, जस्टिस श्रीमती विमला सिंह कपूर आज प्रातः लगभग 11.30 बजे जिला अस्पताल के तीसरे मंजिल पर स्थित कोविड-19 के टीकाकरण केंद्र पहुंचे और टीकाकरण करवाया। जस्टिस श्री मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सुचेता मिश्रा, जस्टिस श्री भादुड़ी की धर्मपत्नी श्रीमती रीना भादुड़ी, जस्टिस सैम कोशी की धर्मपत्नी श्रीमती मिनी सैम कोशी, जस्टिस श्री अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि अग्रवाल, जस्टिस श्री गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मंजूषा गुप्ता और जस्टिस श्रीमती कपूर के पति श्री रामचरण कपूर ने भी वैक्सीन की पहली डोज ली।

इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंशिका पाण्डेय एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
