• Tue. Jun 30th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

“क्या है इस तस्वीर का सच ?”…. क्या आलाकमान इस विवाद का पटाक्षेप चाहता है वो भी समझौते से ?…

क्या है इस तस्वीर का सच?”

बिलासपुर // कल अचानक एक फ़ोटो फेसबुक और सोशल मीडिया पर इस कमेंट के साथ वायरल होने लगी कि- “सत्ता और संगठन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं”, “काँग्रेस एक परिवार है जहाँ हर सदस्य एक दूसरे के साथ है” सभी को आश्चर्य हुआ क्योंकि तस्वीर ही कुछ ऐसी थी। तस्वीर में बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय बिलासपुर ब्लॉक क्रमांक 1 के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन को शॉल पहना कर सम्मानित करते दिख रहे हैं और तैय्यब मुस्कुरा रहे हैं। जी हाँ वही तैय्यब जिन पर विधायक ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनसे बदसलूकी की, कॉलर पकड़ा वगैरह-वगैरह। साथ ही तस्वीर में नज़र आ रहे हैं मुख्यमंत्री के ख़ास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, बिलासपुर जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी वगैरह। चर्चा होने लगी कि क्या समझौता हो गया है?कहीं तस्वीर पुरानी तो नहीं? तो हमने सच जानने का प्रयास किया। हमारी पड़ताल में यह बात सामने आई कि तस्वीर तो 9 जनवरी की दोपहर कांग्रेस भवन, बिलासपुर की ही है। अर्थात तस्वीर पुरानी तो नहीं है।

दूसरा सम्मान भी विधायक ने किया है तैय्यब का…

दर अस्ल हुआ यूँ कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का कार्यक्रम था “नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का कार्यभार ग्रहण समारोह” जिसके मुख्यातिथि थे गिरीश देवांगन। जिसमें विधायक पहले से मौजूद थे। दोपहर 2-2.30 के आस पास वहाँ तैय्यब हुसैन और अरविंद भी कार्यक्रम में पहुँचे जिस पर मुख्य अतिथी ने जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया कि यह दोनों भी ब्लॉक अध्यक्ष हैं इनका भी सम्मान करवाइये। और देखते ही देखते विधायक से तैय्यब का सम्मान करवा दिया गया।

जानकार इसे मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन की इच्छा से जोड़कर देख रहे हैं कि आलाकमान इस विवाद का पटाक्षेप चाहता है वो भी समझौते से।
खैर सच क्या है ये तो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed